क्राइम कन्ट्रोल में फेल कोतवालों को आलाधिकारियों का आशीर्वाद

लखनऊ। क्राइम कन्ट्रोल में फेल कोतवालों को लगता है आलाधिकारियों का पूरा आशीर्वाद प्राप्त तभी तो बार बार हो रहे तबादलो के दौरान भी इन पर कमिश्नर की नजर नही पड़ रही है। हद तो तब हो गयी जब सरोजनीनगर के व्यपारियों ने ही सरोजनीनगर पुलिस पर अवैध वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्यवाही करना उचित नही समझा। कुछ यही हाल बंथरा थाने का भी है।
जनता व व्यपारियों के अब पुलिस के खिलाफ बागवती सुर निकलना शुरू हो चुकें है जिसकी बानगी बुधवार को लखनऊ के सरोजनीनगर थाने की पुलिस के खिलाफ सुनाई दी जब व्यपारी पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे। कुछ यही हाल सरोजनीनगर से सटे महज 5 किमी दूरी पर स्थित बन्थरा थाने का भी है जहाँ अब तक लगभग तीन दर्जन से भी अधिक चोरियों की वारदातें हो चुकी है और खुलासा आज तक एक भी घटना का नही हो पाया है।
सूत्रों की माने तो बन्थरा क्षेत्र में चोरी छिपे अवैध शराब अवैध काम चाहे वह मादक पदार्थ हो या अन्य काम सभी चल तो रहे हैं लेकिन चोरी छुपे जो पहले खुलेआम चलते थे इतना ही नहीं बन्थरा थाने के रहीम नगर पड़ियाना गाँव में लगभग १० वर्षों से काफी बड़ा जुएं का फड़ चल रहा है जिसमें लाखों रूपये का रोज वारे न्यारे होते है। यहां किस्मत आजमाने वाले उन्नाव जनपद व लखनऊ शहर तक के लोग आते हैं।
ग्रामीणों की माने तो इस जुएं के फड़ के लिए बन्थरा पुलिस के पास भी रोजाना मोटा रूपया पहुंचता है। सूत्रों की माने तो यह जुएं का फड़ एक रसूखदार व्यक्ति के द्वारा लगवाया जाता है जिसका नाम अगले अंक की खबर में जरूर प्रकाशित किया जायेगा। इतना ही नहीं बन्थरा थाने में आज भी काफी लम्बे समय से दीवान और सिपाही जमें हैं। वृन्दावन में रहना है तो राधे राधे कहना है यह कहावत लखनऊ के बन्थरा थाने पर काफी चरितार्थ हो रही है।




