विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न

बिसवां/सीतापुर। यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बिसवा इकाई का चुनाव पर्यवेक्षक हरी राम अरोड़ा की मौजूदगी मे व चुनाव अधिकारी इंद्रपाल वर्मा सहायक चुनाव अधिकारी नैयर शकेब के नेतृत्व मे भारी सुरक्षा बल के बीच पंडित कन्हैया लाल गीता विद्यालय जूनियर हाइस्कूल सेठगंज में सुबह विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
जिसमे सभी पदों पर एक ही एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। जांचोपरांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। जिसमे अध्यक्ष पद पर रामचंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजीव बाजपेयी, उपाध्यक्ष नैयर शकेब, महामंत्री अश्वनी कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री आशुतोष तिवारी, मंत्री शांतिदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, ऑडिटर कौशल वर्मा, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। पर्यवेक्षक हरिराम अरोड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अंत मे पत्रकार अधिवक्ता संतोष कठोरिया के युवा सुपुत्र की डेंगू के प्रकोप के चलते निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे पत्रकार लोग मौजूद रहे।




