उत्तर प्रदेशलखनऊ
अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा को जिताने के लिए मैदान में उतरा

मोहम्मदी लखीमपुर खीरी – ( गोपाल तिवारी) लखीमपुर खीरी विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदी में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लिया गया। आज मोहम्मदी में अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नईम जी क्षेत्रीय महामंत्री डॉ रोमा सम्राट जी क्षेत्रीय मंत्री/प्रभारी लखीमपुर फराखान जिलाध्यक्ष हरजियो सिंह महामंत्री अवतार राय के साथ बैठक की ।
क्षेत्र में प्रभावी लोगों के साथ जन सम्पर्क किया गया इसी क्रम में विधानसभा प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा साहब सिंह कंबोज सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




