उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

गायत्री ज्ञान मंदिर में कल से प्रारंभ होगा सामूहिक पिण्ड तर्पण कार्यक्रम

गायत्री ज्ञान मंदिर में कल से प्रारंभ होगा सामूहिक पिण्ड तर्पण कार्यक्रम

समग्र चेतना लखनऊ

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष की भॉति पितृपक्ष के अवसर पर 29 सितम्बर से सामूहिक पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा और 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगा।

पूर्णिमा का तर्पण शुक्रवार को प्रातः 5ः00 से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया किया प्रातः 5ः30 बजे से देव आवाहन, देवपूजन के उपरान्त पिण्ड-तर्पण प्रारम्भ होगा, उसके उपरान्त तदोपरान्त गायत्री यज्ञ होगा।

श्री शर्मा ने बताया कि तर्पण के सभागार में युग ऋषि द्वारा रचित धर्म एवं अध्यात्म, वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ जीवन मृत्यु पर आधारित साहित्य जैसे- मैं क्या हूँ?, गहना कर्माेगति, मरने के बाद हमारा क्या होता, पितरोें को श्रद्धा दें वे शक्ति देंगे, पितर हमारे अदृश्य सहायक, मरणोत्तर जीवन उसकी सच्चाई, जीवन एवं मृत्यु, भूत कैसे होते हैं क्या करते हैं?, स्वर्ग-नर्क की स्वचालित प्रक्रिया, मरे तो सही बुद्धिमता के साथ, जल्दी मरने की उतावली न करें उपरोक्त पुस्तकें सभागार में अवलोकन हेतु प्रदर्शित रहेंगी क्रय करके लिया भी जा सकता है।

पिण्ड तर्पण में नर-नारी जातिवंश का भेद नहीं होगा सभी भागीदारी कर सकते हैं। तर्पण कार्यक्रम भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button
Close