खुशियों के साथ मनाया जाएगा दीपो का पर्व

रोशनी से जगमगाया पूरा जिला
सीतापुर। दीपावली का पर्व पूरे जनपद में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंा लक्ष्मी के आगमन को लेकर सभी ने तैयारियां कर ली है। सरकारी इमारतों से लेकर घरों को शानदार लाइटिंग से सजाया गया है। लाइटिंग की छटा अलग ही दिखाई दे रही है। त्योहार को लेकर बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। अधिकतर लोग दीपावली की खरीदारी में मशगूल रहे। रात बारह बजे के बाद भी बाजार दिन की तरह दिखाई दे रही थी। भगवान राम के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में दीपवाली मनाई जाती है। इसकों खुशियां से मनाने के लिए जिलेवासियों ने तैयार कर ली है। घरों की सफाई करके रंग रोगन कराया है।
घरों मे शानदार तरीके से झालरें सजाई गई है। रंग बिरंगी झालरें खुशियों के आशियाने की खूबसूरती को चार चांद लगा रही है। दीपावली सोमवार को है। लेकिन एक दिन पहले से ही पूरे जिले में दीपावली की धूम नजर आने लगी। हर कोई रोशनी के पर्व पर खुशियों में सरावोर है। दीपावली की पूर्व संध्या से ही पूरा जिला रोशनी में जगमग दिखाई देने लगा। सोमवार शाम को लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवार गणेश की पूजा अर्चना करके सुख समद्धि की कामना करेगें। परपरांगत तरीके से मनाने के लिए रविवार को पूरे दिन बाजार में खरीददारी का सिलसिला चलता रहा। दीपावली का उत्साह सबसे अधिक बच्चों में नजर आ रहा है।

छोटी दीवाली पर जले दीप, हुई आतिशबाजी
छोटी दिवाली के मौके पर बुधवार को शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने घरों में दीपक जलाएं। शाम के समय पूरा शहर दीपों से जगमग दिखाई दिया। लोगों ने पूजा अर्चना भी की। छोटे बच्चे फुलझडियों जलाते हुए दिखाई दिए। इससे पूरे शहर में दिवाली की धूम दिखाई दी। बाजार भी लोगों की आवाजही से गुलजार रहे।
दीपावली का त्योहार जिलेवासियों के जीवन में खुशियां लाए। यही शुभकामनाएं है ंसभी से अपील है कि वे कोई ऐसा काम न करें जिससे माहौल खराब हो। मिल जुलकर पर्व मनाकर खुशियां बांटे- अनुज सिंह जिलाधिकारी सीतापुर।
दीपावली सुख समद्धि का पर्व है। सभी जनपवासियों से अपील है कि प्रेम और भाईचारा सिखाते है। दीपावली पर्व को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। किसी को समस्या हो तो वह तत्काल मदद कर सकता है- घुले सुशील चन्द्रभाल

कुछ अलग अंदाज से मनाएंगें दीपावली
शहर के गल्ला व्यापारी विनय गुप्ता ने गरीब मजदूरों को मिठाई, मोमबत्ती वितरित की। वह मजदूरों के बच्चों को भी उपहार वितरित कर उनके साथ दीपावली मनाने की तैयारी की है। उन्होने बताया कि हम सब का फर्ज बनता है कि सभी के घर त्योहार मनाया जाए। इसीलिए मेरा प्रयास है कि हम गरीबो ंव नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाएं।
गौसेवक विजय बसंल ने बताया कि हर वर्ष दीपावली के पर्व पर गौशाला जाकर गौवंशों की पूजा करते है। इस बार भी दीपावली पर गौशाला जाकर गायों का पूजन कर उन्हे अन्न खिलाकर दीपावली मनाएगें। उन्होने कहा कि गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है।
प्रमुख व्यवसायी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वह गरीब मजदूरों के गांव जाकर दीपावली मनाएगें। प्रत्येक वर्ष वह गरीबों के घर जाते है और उनके नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली मनाते है। इस बार भी वह किसी गांव जाकर गरीबों के साथ दीपावली मनाएगें।
करोड़ों के बिके पटाखें
दीपावली की पूर्व संध्या पर संख्या पटाखों की जमकर बिक्री हुई। पटाखा बाजार में आए नई किस्म के पटाखें लोगांे को लुभा रहे है। इस बार बाजार में राकेट, फुलझड़ी, अनार, टिम, पटाखा सहित तमाम नए किस्म के पटाखें बिक रहे। पटाखा व्यापारी इमरान ने बताया कि इस बार लोगों ने तेज ध्वनि के बजाय कम आवाज के अधिक पटाखें पंसद किए है। आज बाजार में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।
नही मिलेगा चिकित्सकों को अवकाश
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के सिंह ने बताया सभी दीपावली शांति से मनाए ऐसी हमारी कामना है। जिला अस्पताल में सभी चिकित्सकों का अवकाश रद्द कर दिया है। उन्होने बताया कि किसी भी आपात काल में तत्काल जिला अस्पताल आकर उपचार करा सकते है।
श्री गणेश लक्ष्मी पूजन के लिए रहेंगे तीन शुभ मुहूर्त
ज्ञानेंद्र अवस्थी
रामकोट सीतापुर। हर वर्ष अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार अमावस्या से एक दिन पहले ही दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर तमाम लोग पशोपेश में हैं। अमावस्या से एक दिन पहले दीवाली के त्यौहार को लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञानेंद्र अवस्थी ने स्थित साफ करते हुए बताया कि इस वर्ष कार्तिक माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर की शाम को 5.04 से प्रारम्भ हो रही है। जिस वजह से दीपावली का त्यौहार भी 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। तिथि के मुताबिक इसी दिन श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी जी का पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सर्वाेत्तम माना गया है। माना जाता है कि स्थिर लग्न में कई गई पूजा आराधना में माता लक्ष्मी अपने कुछ अंश में निवास करने लगती हैं। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर, माता सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस बार पूजन के तीन मुहूर्त निर्धारित किए जा रहे हैं। जिनमे पहला मुहूर्त दिन में स्थिर कुंभ लग्न 1.51 से 3.30 तक रहेगा। वही दूसरा मुहूर्त सर्वाेत्तम स्थिर वृष लग्न शाम 6.36 से 8.33 तक रहेगा। जबकि तीसरा मुहूर्त महानिशा का स्थिर सिंह लग्न रात्रि में 1.04 से 3.18 तक होगा। शेष रात्रि भोर में सूप बजाकर दरिद्र का निसारण और लक्ष्मी का पदार्पण कराया जाएगा।

गरीबों को बांटी मिठाई, सभी के घर जले दीप
सीतापुर। आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्त नागरिकों से किया अनुरोध किसी का परिवार न रहे सूना सभी के घरों में जले दीप चाहे कोई कितना हो गरीब अगर हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो सभी तक खुशियां पहुंच सकती है। यही मंत्र समस्त देशवासियों को ज्ञात कर हर गरीब और असहाय लोगो को मदद कर के करना चाहिए। क्योंकि हमारे देशवासी हमारे परिवार की तरह ही है और हम सभी मिलकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे तो देश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल जीवन जीकर हमारे देश के लिए सदैव मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना रखेगा। हमे हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता और परंपराओं का प्रचार-प्रसार विस्तार और संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि किसी भी राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति उसकी आत्मा होती है और जिस राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति नष्ट हो जाती उनका अस्तित्व नहीं रहता। हमारी भारतीय संस्कृति तो सबसे महान है, जिसका आज अन्य देश भी अनुसरण और पालन करने लगे है तो हम इसे भूलकर और नष्ट होने क्यों दे। वसुदेव कुटुंभकम् की भावना और सर्वे भवन्तु सुखिन जैसा महान विचार हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अंग रहा है। इसीलिए संगठन के कार्यकर्ता जितना संभव हो सके उतनी सहायता यदा कदा असहाय लोगो तक पहुंचाने का कार्य करते रहते है। धनतेरस के दिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने दीप की पूरी सामग्री और खील, खिलौने और मिठाई नगर में रिक्शेवालो व अन्य मजदूर वर्ग और जरूरतमंदों तक पहुंचाई, जिससे खुशियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर अतरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज राठौर, ट्रैफिक इंचार्ज राम रतन सिंह, संगठन के जिला संयोजक एडवोकेट सत्यम कार्यकर्ता, मंडल महामंत्री शरद, जिला कोषाध्यक्ष नगर उपाध्यक्ष वरुण, नगर महामंत्री शशांक, नगर कोषाध्यक्ष दीपक, अनूप उपस्थित रहे।




