सपा प्रत्याशी विमला बहादुर ने यादव, मुस्लिम बेस वोटर के साथ गौतम समाज में भी बना ली बढ़त

बंथरा नगर पंचायत
सपा प्रत्याशी विमला बहादुर ने यादव, मुस्लिम बेस वोटर के साथ गौतम समाज में भी बना ली बढ़त
विकास कार्यो को देखकर सामान्य वर्ग भी दे रहा जोरदार समर्थन
समग्र चेतना/ ब्यूरो
सरोजनीनगर-लखनऊ। बंथरा नगर पंचायत से चेयरमैन प्रत्याशी विमला बहादुर को समाजवादी पार्टी के बेस वोटर के साथ उनके अपने समाज के मतदाताओं का भी भारी समर्थन मिल रहा है। सपा के बेस वोट के साथ स्वजातीय वोट मिल जाने पर विमला बहादुर की जीत पक्की होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के यादव व मुस्लिम मतदाताआें का समर्थन मिलने के लिए साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग की अन्य जातियों का वोट भी उनकी तरफ मुड़ने लगा है।
आलम यह है कि बंथरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डो में पहुंचते ही उनके साथ समर्थको की भीड़ जुट जाती है। जिसके चलते विपक्षी दलों में बौखलाहट का माहौल है।
मोहनलालगंज क्षेत्र से सांसद रहे रामलाल कुरील के छोटे भाई सेवानिवृत्त आईपीएस राजबहादुर की पत्नी विमला बहादुर ने वर्ष-2010 में प्रधान पद पर कब्जा कर बंथरा का पहला दलित प्रधान होने का इतिहास रचा था। इसके बाद बंथरा ग्राम पंचायत को औरावां, किशुनपुर-कौड़िया, रामचौरा व खाण्डेदेव मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दिया गया।
राजधनी की इस नगर पंचायत को पहली बार में ही अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। काफी लम्बे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रहकर समाज की सेवा करने वाली बंथरा की पूर्व प्रधान विमला बहादुर ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी की। लेकिन बसपा ने उन्हें टिकट नही दिया। जिसपर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई और सपा ने उन्हें बंथरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। लोगो का मानना था कि सपा में शामिल होने के बाद उन्हें उनकी बिरादरी का वोट जिससे बसपा वोट कहा जाता है वह साथ नही देगा। लेकिन क्षेत्र में उन्हें अपने बिरादरी का पुरजोर समर्थन मिल रहा है।
इसके साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी बेस वोट यादव व मुस्लिम भी पूरा समर्थन दे रहा है। यही नही अन्य पार्टियों के प्रत्याशी के आपेक्षा शिक्षित एवं सघर्षशील होने के नाते सामान्य वर्ग के मतदाता भी उन्हें अपना समर्थन देने के लिए एकजुट होते नजर आ रहे है।
बंथरा नगर पंचायत : सपा प्रत्याशी ने घर-घर मांगे वोट
सरोजनीनगर-लखनऊ। नगर पंचायत बंथरा से सपा प्रत्याशी विमला बहादुर ने शुक्रवार को अपने समर्थको के साथ यहां के जहानाबाद, किशुनपुर-कौड़िया मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंथरा नगर पंचायत के कई ऐसे वार्ड है जहां अभी विकास की किरण नही पहुंची है। जल निकास, नाली-खड़जा व पेयजल की समस्या है। उन्होंने कहा कि वह गांव में ही रहती है। इसलिए उन्हें मतदाताओं की समस्याओ की जानकारी है। इस मौके पर उन्हांने कहा कि अगर मतदाताओं का आशीर्वाद मिलता है, तो अवश्य ही ऐतिहासिक कार्य करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने प्रधान रहते हुए यहां कई विकास कार्य कराये है। सपा प्रत्याशी विमला बहादुर ने आज अम्बेडकरनगर, बंथरा बाजार एवं बंथरा गांव में जनसम्पर्क किया। इस दौरान औरावा के निवर्तमान प्रधान एवं ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, पूर्व प्रधान एवं जिला सचिव सपा राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान एवं अध्यक्ष मजदूर सभा रामबाबू चौरसिया, पूर्व प्रधान राजेन्द्र गौड़, जिला सचिव सपा राम औतार धीमान, पूर्व प्रधान दादूपुर रामशरण यादव, डा0 सुषमा रावत, किशुनपुर-कौड़िया निवासी एवं जिला सचिव लोहिया वाहिनी अरविन्द्र दुबे, संजय शुक्ला, दीपू दीक्षित, प्रेम प्रजापति, विकास यादव, सुन्दर लाल, पूर्व प्रधान कुरौनी आलोक यादव, सपा के जिला सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू एवं विवके यादव, प्रदीप यादव, सपा युवजन सभा के उपाध्यक्ष इन्द्रेश यादव, प्रदीप यादव, राजवीर यादव, अशोक कश्यप एवं विनय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




