उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

यू पी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संगठन समितियों का किया गया गठन

यू पी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संगठन समितियों का किया गया गठन

समग्र चेतना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित सुनहरा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन महिला समूह अमावा चक ने पंचायत भवन पर संगठन व समितियो का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुमन देवी, संगठन सचिव सावित्री पाल, कोषाध्यक्ष सुशीला,उपाध्यक्ष सबीना व उप सचिव राजवती को मनोनीत किया गया। जिसमें पांच समितियां आजीविका मिशन, स्वास्थ्य समिति, सामाजिक समिति ,बैंक लिंकेज समिति व खरीदारी समिति का गठन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से ज्योति मौर्य ब्लॉक मिशन मैनेजर ने महिलाओं के मौलिक अधिकारों व जीविका में सहायक समूहो की भागीदारी को विस्तार से बताया गया।सीनियर आई आई सी आर पी बेबी शुक्ला, दुर्गा माता संकुल स्तरीय संघ की कोषाध्यक्ष द्रौपदी, ग्राम प्रधान जय देवी, सहकारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,सहकारी संघ उपसभापति अनुज सिंह चौहान,प्रधान पति बाबूलाल वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सहित समूह की महिलाएं व बच्चों ने नृत्य -गीत व भजन भी प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
Close