मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड के शांति नगर स्थित भाजपा नेता केके श्रीवास्तव के आवास पर मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री/सांसद कौशल किशोर रहे। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमत्री किशोर ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान में हम सभी को कलश ले जाकर सभी के घरों से मिट्टी लेनी है या फिर अनाज का दाना कलश में डलवाना है जो की दिल्ली तक ले जाया जाएगा I
उन्होंने कहा इस अभियान से हम वीर शहीदों का भी वंदन कर रहे हैं। वही केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शांति नगर मे घर घर जाकर कलश में मिट्टी व अनाज के दाने लिए I सांसद ने जनता की समस्याओ को भी सुना। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,वार्ड अध्यक्ष राकेश चंद तिवारी, अभियान के वार्ड संयोजक रविन्द्र प्रताप सिंह,वार्ड मंत्री शशि सिंह ,राजन गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, कमलनयन शर्मा व उदयवीर सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।




