उत्तर प्रदेशलखनऊ

मानव जीवन में अमूल चूल परिवर्तन कर देवमानव बना सकता है ऋषि साहित्य: उमानंद शर्मा

मानव जीवन में अमूल चूल परिवर्तन कर देवमानव बना सकता है ऋषि साहित्य: उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हुई ऋषि वाङ्मय की स्थापना

समग्र चेतना

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 391वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता पी.एन. दीक्षित एवं रागिनी दीक्षित ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि के वाङ्मय साहित्य में जीवन दर्शन की प्रेरणाएं है।’’ संस्था के वी.के. श्रीवास्तव, पी.एन. दीक्षित ने भी अपने विचार रखे। इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. प्रितेश सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, पी.एन. दीक्षित, रागिनी दीक्षित एवं संस्था के संस्था के एक्जूकेटर डायरेक्टर समता बफेला, इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. प्रितेश सक्सेना, प्रधाचार्या नीतू भट्ट, एवं विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close