उत्तर प्रदेशलखनऊ
निरंकुश अधिकारियों के आज जलेंगे पुतले, किसानों के धरने का 76वां दिन

- तिरंगा महाराज 75 दिन से बैठे धरने पर आज करेंगे भ्रष्ट अधिकारियों भू माफियाओं के पुतले दहन
- भ्रष्ट अधिकारी और भू माफियाओं के पुतले बनाए जाते हुए कुछ देर बाद पुतले जलाए जाएंगे
लखनऊ। सीतापुर रोड पर किसान 75 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को धरने दे रहे किसान निरंकुश अधिकारियों और भू माफियाओं के पुतले फूकेंगे। किसान लगातार अपने जमीन अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन मांगों को लेकर 75 दिन से धरने पर बैठे हैं पर अधिकारियों के कानों में अभी तक जू नहीं रेगा है।
इसी से आक्रोशित हो किसान नेता और किसानों ने आज रविवार को भ्रष्ट अधिकारियों और भू माफियाओं का पुतला दहन का कार्यक्रम बनाया है।




