ग्राम सभा दादूपुर के प्रशाशनिक कार्यो में सहयोग करेगा मिनी सचिवालय: स्वाति सिंह

दादूपुर में मंत्री ने किया मिनी सचिवालय का उद्धघाटन
राहुल तिवारी
लखनऊ! बंथरा क्षेत्र के दादूपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह के कठिन प्रयास से मिनी सचिवालय का भवन तैयार किया गया। बुधवार को मिनी सचिवालय के नवनिर्मित भवन का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने नौनिहाल से फीता कटवाकर उदघाटन किया। मंत्री ने कहा की नौनिहाल ही हमारे देश के भविष्य हैं।इन्ही के हाथ मे देश की बागडोर सौपनी होगी।
मिनी सचिवालय ग्राम सभा के प्रशासनिक कार्यो मे सहयोग करेगा। उन्होने बताया की लेखा जोखा संबंधी कागजातो को रखने मे सचिवालय एक धरोहर सा काम करेगा। सचिवालय के भवन मे हाल के साथ कमरे भी है।
वही इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सरोजनी नगर नीति श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्राम सभा दादूपूर मे प्रधान गया प्रसाद मौर्य के निगरानी में बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य पूर्ण किया गया। मंत्री ने उद्घाटन किया।
नीति ने बताया की लगभग 26 लाख की लागत से सचिवालय को निर्मित किया गया है। मिनी सचिवालय एक तरह का मॉडल है। इस सचिवालय के अंदर ए एन एम,आशा, लेखपाल, प्रधान, कोटेदार से लगाकर ग्राम पंचायत संबंधित सभी कर्मचारी व अधिकारी जनता को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि एन गांव में भी मिनी सचिवालय प्रस्तावित किया जा चुका है।वहा भी सचिवालय शीघ्र निर्मित करवाया जाएगा।
मॉडल रुपी मिनी सचिवालय के सफल हो जाने पर प्रत्येक गांव को एक मिनी सचिवालय दिया जाएगा। ताकि गांव के लोगों को इधर उधर भटकना ना पड़े उनके कार्यों को शीघ्र संपन्न कराया जाए। सरकार की ऐसी मंशा है।




