उत्तर प्रदेश

प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार हर मोर्चे पर असफल:सुनील सिंह “साजन

राहुल तिवारी

लखनऊ। सपा द्वारा सरोजनीनगर के अनौरा और नॉन मऊ गांव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन ने मौजूद लोगों को सपा की नीतियों को विस्तार से बताया।

इस दौरान उन्होंने पूर्व सपा सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अपराधों की बाढ़ आ गई है। किसान परेशान है। लेकिन सरकार लोगों की नौकरियां छीन कर सरकारी सेक्टरों को बेचने में जुटी है।

बैठक में सरोजनीनगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर सिंह शंकरी, सपा जिला महासचिव शब्बीर खान, जिला उपाध्यक्ष विनय दीक्षित, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, सपा सरोजनीनगर अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, धीर सिंह यादव, पूर्व पार्षद सुरेश रावत, नीरज सिंह, अतुल सिंह माखन और अवधेश सिंह छोटू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व सपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी ने नादरगंज स्थित कान्हा उपवन में गोवंश को हरा चारा और गुड भी खिलाया। इस मौके पर बलवंत यादव, रमेश कनौजिया व विनय दीक्षित सहित कई अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close