उधार लेकर चला रहे घर का खर्च, कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे कर्मचारी

उच्च न्यायालय का आदेश नही मान रहे जिम्मेदार
मिश्रिख/सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रिख नैमिषारण्य में तैनात एक दर्जन कर्मचारियों की स्थिति कर्ज तले दबते जा रहे है। पालिका द्वारा करीब कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही हुआ है जिससे अवज में कर्मचारियों द्वारा उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा चुके है। याचिका संख्या 7172/2021 में न्यायालय द्वारा वेतन भुगतान के आदेश भी दिये थे।

परंतु तत्कालीन ईओ रुद्र प्रताप सिंह ने भुगतान नही किया था। जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा विजय कुमार पाण्डेय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य द्वारा अवमानना का वाद 689 सी / 2022 में दायर की गई थी। जिसमें कार्यालय नगर निकाय निदेशालय द्वारा तत्कालीन ईओ पर आरोप पत्र भी 7 जून 2022 को भेजा था।
जिसके उपरांत पर फिर भी कर्मचारियों का भुगतान नही हो पाया है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों के परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं । नगरपालिका में तैनात कर्मचारी विजय कुमार पांडेय, अहिबरन सिंह यादव, महेंद्र कुमार मिश्रा, रवी गुप्ता, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार बाजपेई, ब्रह्मा दीन गौतम आदि कर्मचारियों का भुगतान बकाया है। विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि तत्कालीन पालिका ईओ द्वारा उच्य न्यायालय के आदेश का अनुपालन नही किया गया अब हम सभी ने अवमानना वाद संख्या 689 के अवज में जिलाधिकारी को मांग पत्र सौप आत्म दाह की नोटिस दी है।



