श्री रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन अग्नि प्रकट कर दी गई आहूति

श्री रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन अग्नि प्रकट कर दी गई आहूति
अग्नि देव की विशेष महिमा का हुआ वर्णन
हरौनी में आयोजित 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। सरोजनीनगर के हरौनी स्थित श्री झाड़ेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को अग्नि प्रकट कर आहुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी। शुक्रवार को अयोध्या के यज्ञाअध्यक्ष बाल स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने तमाम भक्तों के सामने यज्ञ के पुरोहित अग्नि भगवान को प्रकट कर श्रद्धा भाव से यज्ञ कुंड स्थापित किया।
इस दौरान उन्होंने अरणी मंथन एवं अग्नि देव की विशेष महिमा का वर्णन करते हुए अग्नि प्रकट की। बाद में तमाम भक्तों ने स्थापित किए गए यज्ञ कुंड में श्रद्धा भाव से आहुति दी। यज्ञाअध्यक्ष बाल स्वामी ने बताया कि यह श्री रुद्र महायज्ञ सनातन संस्कृति, धर्मोत्थान पूर्वक व्यसन मुक्ति और राष्ट्र जागरण को लेकर किया जा रहा है। उधर कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के संयोजक राजेश सिंह चौहान ने बड़े ही श्रद्धा से अग्नि देव का स्वागत करते हुए मुख्य यजमान सुरेश प्रताप सिंह के साथ आरती यज्ञ किया।
इस मौके पर यज्ञ के कोषाध्यक्ष लल्लन शुक्ल, पूर्व प्रधान डब्बू सिंह, विशेष सदस्य कन्हैया सिंह, त्रिभुवन सिंह और महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक राजेश सिंह चौहान ने बताया कि इस विशाल यज्ञ की पूर्णाहुति 10 मार्च को सुबह 10:30 बजे की जाएगी और उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।




