उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्कूल जाते बच्चों को अगवा करने की आशंका से मचा हड़कम्प,मौके पर मिली चोरी की कार,सवार भागे

स्कूल जाते बच्चों को अगवा करने की आशंका से मचा हड़कम्प,मौके पर मिली चोरी की कार,सवार भागे
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहावां गांव से बीते बुद्ववार को नहर के रास्ते साइकिल से जैतीखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल पढने जा रहे बच्चो को बदमाशो ने रोककर टांफी देने की बातकहकर कार में धक्का लगाने की बात कही।

बच्चो ने मना किया तो धमकाते हुये कार में बिठाकर साथ ले जाने की धमकी दी।डरे सहमें बच्चे अपनी साइकिलो को छोड़कर चिल्लाते हुये गांव पहुंचे और कार सवार बदमाशो द्वारा गाड़ी में बैठाकर बच्चो को अगवा करने की बात बताई जिसके बाद हड़कम्प मच गया।दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर विरोध जताया तो बदमाशो ने कार में पेट्रोल खत्म होने का बहाना करते हुये धक्का लगाने के लिये बच्चो को बुलाने की बात कही।ग्रामीणो ने नाराजगी जताते हुये पुलिस को बुलाने की बात कही थी बदमाश कार को मौके पर छोड़कर भाग निकले।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला भागे बदमाशो द्वारा मौके पर छोड़ी गयी कार सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके से 24जनवरी को चोरी हुयी थी ओर उसके मालिक अखिल त्रिपाठी निवासी खुर्दही बाजार ने पुलिस से शिकायत भी की थी।लेकिन पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया था।

गुरूवार को ग्रामीणो ने तहरीर देने के बाद भी बच्चो के अपहरण की कोशिश करने वाले बदमाशो पर पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किये जाने का आरोप लगाते हुये सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर नाराजगी जताई।

पूरे मामले में एसीपी विकास पांडे ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में चोरी की कार में पेट्रोल खत्म होने पर बच्चो को टांफी बिस्कुट देने का लालच देकर सवारो द्वारा रोकने की बात सामने आई है।ग्रामीणो द्वारा बच्चो के अपहरण की कोशिश के लगाये गये आरोपो की जांच की जा रही है।वही पुलिस टीमो को मौके से भागे बदमाशो की तलाश में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close