उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर विकास खंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुए 24 जोड़े

सरोजनीनगर विकास खंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुए 24 जोड़े

अधिकारियों व नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को पुरस्कार के साथ दिया आशीर्वाद

राहुल तिवारी

लखनऊ। सरोजनीनगर विकास खंड में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 24 जोड़ों का पूरे विधि विधान से विवाह करवाया गया।
सरोजनीनगर विकास खंड में सोमवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में सरोजनी नगर ब्लाक के 14 जोड़ें, चिनहट ब्लॉक के 4 जोड़े, गोसाईगंज के तीन, नगर पंचायत बंथरा के एक एवं नगर पंचायत नगराम के दो जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।

सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के तौर पर सरोजनी नगर ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार रावत, विधायक प्रतिनिधि सरोजनी नगर केएन सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, राजेश सिंह चौहान, बीडीओ पूजा सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को चांदी का पायल बिछिया एवं घड़ी उपहार स्वरूप देते हुए निर्धन परिवारों की बेटियों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर सरोजनी नगर सौम्या मिश्रा द्वारा प्रत्येक जोड़ों को ₹101 भेंट किया गया। प्रधान सरवारा द्वारा प्रत्येक जोड़ों को 1001 रुपए की राशि भेंट की गई।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शिव कुमार वर्मा, रिद्धिम द्विवेदी, शिव शरण सिंह सहित सरोजनी नगर ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close