उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

कार्यकर्ता एसआईआर में पूरी तत्परता के साथ लगे रहें- अखिलेश यादव

सपाइयों ने बंथरा में किया अखिलेश यादव का स्वागत

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को कृष्णा फैमिली ढाबा के पास सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव दोपहर करीब एक बजे कानपुर रोड होते हुए अपने काफिले के साथ कानपुर जा रहे थे, तभी सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर पुष्पगुच्छ देने के साथ फूलमाला से उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ एसआईआर में लगे रहें और विशेष तौर पर युवाओं के वोट जरूर बनवाएं, क्योंकि युवा ही परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष फॉर्म -7 का दुरुपयोग कर पीडीए समाज का वोट कटवाने के लिए लगा हुआ है। इसलिए उनके कुचक्र को सफल नहीं होने देना है। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, राम औतार धीमान, प्रदेश सचिव संदीप यादव, सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रदेश अध्यक्ष यादव सेना जगन्नाथ यादव, जिपंस जितेंद्र यादव गुड्डू व कैप्टन यादव, सुशील यादव, पूर्व प्रधान विनोद शुक्ला, रामशरण यादव, शिवशंकर रावत, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मनोज पाल, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवकुमार टाइगर, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा संजय यादव, रामबाबू चौरसिया, जगमोहन यादव, विवेक यादव, पूर्व अध्यक्ष केकेवी मनीष यादव, सभासद गोविंद यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, जितेंद्र कश्यप, विनय चौरसिया, अजीत यादव, आशीष शुक्ला, अशोक कश्यप, विनय यादव, रामगोपाल लोधी, भोलू यादव (शुभम), बउवा पाण्डेय, गुड्डू यादव और सुनील कुरील सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close