उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊसमग्र समाचार
फिर आ रहे हैं योगी जी: साध्वी प्राची

सुयश मिश्रा
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी डॉ. प्राची दीदी बीजेपी के सदस्यता अभियान को लगातार ऊर्जा देने का काम कर रही हैं। पुरकाजी में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का आवाह्न किया।
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी डॉ. प्राची दीदी बीजेपी के सदस्यता अभियान को लगातार ऊर्जा देने का काम कर रही हैं। पुरकाजी में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का आवाह्न किया।
साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है। एक बार फिर से यूपी में योगी जी का डंका बजने वाला है। प्रदेश की जनता योगी जी को पसंद कर रही है उनके नेतृत्व में एक बार फिर से प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनना तय है।

साध्वी प्राची ने कहा कि साल 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि योगी जी ही ऐसे नेता हैं जिनके कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। हिंदु सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से पलायन भी कम हुआ है।
साध्वी ने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध की आंड़ में उपद्रव कर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों का योगी जी ने लखनऊ में पोस्टर लगाकर उनसे वसूली करके साफ कर दिया कि अब यूपी में तानाशाही नहीं चलेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह से गरीबों को राशन देने से लेकर तमाम संसाधनों के लिए काम किया है वह सराहनीय है।
साध्वी प्राची ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साल 2022 में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से बाबा जी आने वाले हैं। साध्वी प्राची निस्वार्थ भावना से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पूरे प्रदेश में महौल बनाने का काम कर रही हैं।




