उत्तर प्रदेशखेलपंजाबब्रेकिंग न्यूज़भविष्य के नेतामनोरंजनराजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

जातिवाद, धर्मवाद और आतंकवाद का बखेड़ा खड़ा कर रहे पीएम मोदी : प्रियंका गांधी

12 लाख पदों की भर्ती, आठ लाख को रोजगार, अपना व्यवासय करने वाले को एक प्रतिषत ब्याज पर ऋण सहित गिनाई अपनी योजनाएं

राहुल तिवारी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा पर कहते हैं कि इससे देश का गौरव बढ़ता है। पर विदेशों की यात्रा करने से नहीं बल्कि नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने से देश गौरवांवित होता है। भाजपा के नेता चुनाव में विकास की बात करने के बजाए जातिवाद, धर्मवाद व आतंकवाद का बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं।

श्रीमती गांधी सोमवार को सरोजनीनगर के नटकुर गांव में प्रत्याषी रूद्रदमन सिंह बब्लू के समर्थन में आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में जनता की स्थिति बद से बत्तर हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। बेरोजगारी के साथ किसानों की समस्या व महंगाई मुंह फैलाए खड़ी है, किसानों को रात-रात जागकर फसलों की सुरक्षा करनी पड़ती है। प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या की जानकारी तक नहीं है।

केवल चुनाव में जातिवाद, आतंकवाद, धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वहां छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए छुट्टा जानवरों की समस्या से किसानों को लगभग निजात दिला दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा गोशाला बनवाई लेकिन गोशालाओं में न ही चारा है और न ही पानी।

भाजपा सरकार में महंगाई चारों तरफ से बढ़ी है। डीजल, पेट्रोल, खाद आदि किसानों को जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अलावा कोई भी दल द्वारा महिला अत्याचार व किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलने व सीए, एएनआरसी जैसे मुद्दों पर विरोध नहीं किया। केवल कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। इस मौके पर प्रत्याषी रूद्रदमन सिंह ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हर समय मौजूद रहेगे, अगर कोई उन्हें रात 12 बजे बुलाएगा तो वह पहुंचकर उसका काम करेगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य लुकमान सिद्दीकी, संदीप धनगर, रियाज अहमद, बलदेव सिंह लाठी, राहुल अवस्थी, राजाराम राठौर, श्याम सिंह, महीप सिंह, मनोज भार्गव, श्यामू रावत, पप्पू सिंह, बजरंग सिंह, सरवन रावत, बृजभान रावत सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

इनसेट-सरकार बनने पर चलाई जाने वाली योजनाएं गिनाई
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पड़े 12 लाख पदों की भर्ती होगी। वहीं किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। आठ लाख रोजगार पैदा करेंगे। स्वयं रोजगार करने वालों को पांच लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर दिलाएंगे। बुनकरों को पैकेज दिया जाएगा। जॉब कैलेंडर बनेगा। जिसमे प्रत्येक परीक्षा की तिथि, रिजल्ट की तिथि और नियुक्ति की तिथि पहले से निश्चित होगी।

Related Articles

Back to top button
Close