रिटायर्ड विकलांग होमगार्ड कर्मी ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। राजधानी में आज निजी बिल्डर से प्रताड़ित
रिटायर्ड विकलांग होमगार्ड कर्मी ने मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। फतेगंज मोहान मार्ग पर स्थित पश्चिम विहार कालोनी के रहने वाले रिटायर्ड होमगार्ड कर्मी राम प्रताप तिवारी के साथ घटना घटित हुई है। राम प्रताप तिवारी विकलांग भी है।उन्होंने ने एक ग्रुप के कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाया है। राम प्रताप तिवारी को होमगार्ड से रिटायर हैं।
उन्होंने अपने पूरे जीवन की कमाई से सन 2000 में एक ग्रुप से पश्चिम विहार आवासीय कालोनी में प्लाट नम्बर 264 की रजिस्ट्री करवाई थी। राम प्रताप तिवारी ने इस जमीन पर लाखों रुपए खर्च कर मकान बनवाया। राम प्रताप तिवारी अब जब अपनी निजी जरूरत के लिए मकान बेचना चाहते हैं जिसके लिए राम प्रताप तिवारी को एनओसी की जरूरत है जिसके लिए वो मुंशी पुलिया स्थित ग्रुप के आफिस गये तो वहाँ कर्मचारियों ने एनओसी देने के एवज में 77 हजार रुपये की मांग की। जब राम प्रताप तिवारी ने पूछा 77 हजार किस बात के तो कर्मचारियों ने बताया कि मेन्टीनेन्स वाटर टैक्स रोड सीवर लाइन बिजली का। राम प्रताप तिवारी का कहना है कि न हमारे मकान के सामने रोड है न सीवर लाइन और प्लाट खरीदने पर बिजली पानी की देने के लिए स्वयं कम्पनी ने कहा था।




