उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

आत्मनिर्भर बन समाज में स्थान स्थापित करें महिलाएं : रीना त्रिपाठी

सहयोग परिवार व प्रेस क्बल सरोजनीनगर

द्वारा नारीशक्ति वंदन एवं महिला स्वाच्छता विषयक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखऊ। समाजसेविका एवं शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने कहा कि चौका-चूल्हा तक सीमित रहने वाली आधी आबादी अब देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे रही है। लेकिन अभी कामकाजी महिलाओं की संख्या काफी कम है। महिलाओं को चाहिए कि वह आत्मनिर्भर बन समाज में अपना स्थान स्थापित करे। श्रीमती त्रिपाठी मंगलवार को सहयोग परिवार व प्रेस क्बल सरोजनीनगर के संयुक्त तत्वाधान मे नारीशक्ति वंदन एवं महिला स्वाच्छता विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रही थी।

इस मौके पर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित है। सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुमंगला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, आवास, उज्जवला, सामूहिक विवाह जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाएं को सशक्त बनाया जा रहा। उन्होंने का कि पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओं को सिलाई, व्यूटीशियन, कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। श्रीमती त्रिपाठी ने इस मौके मौजूद युवितयों को शिक्षा, कार्य क्षेत्र, राजनीति, समाज सेवा स्वरोजगार को लेकर मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर प्रेस क्बल एवं सहयोग परिवार के अध्यक्ष राज किशोर पासी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों आरक्षण दिया जा रहा है। लेकिन महिलाओं के शिक्षित न होने के चलते उनके अधिकारो ंका पुरूष समाज ही उपयोग करता है। कई क्षेत्रों में महिला आरक्षण बेमतलब ही साबित हो रहा है।

इस मौके पर प्रेस क्बल के अध्यक्ष राज किशोर पासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश यादव, मीडिया प्रभारी पवन तिवारी, संगठनमंत्री मुकेश कुमार, सचिव अनवर कुरैशी, सह सचिव मिथलेश कुमार, सह संगठनमंत्री रामबाबू सोनी, सदस्य इदरीश खान, सुरेन्द्र यादव, इन्द्रेश यादव, राहुल तिवारी, अर्जुन सिंह, विनय मिश्रा, रेहान व एके दुबे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close