रामलीला दशहरा मेला का हुआ शुभारम्भ

बिसवां/सीतापुर। दशहरा मेला मैदान में ऐतिहासिक श्रीराम लीला दशहरा मेला का नगर पालिका अध्यक्ष सीमा जैन ने विधि विधान के साथ शुभारंभ किया। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्रीरामलीला दशहरा मेला व कौशल विकास समिति एवं नगर पालिका परिषद बिसवां द्वारा दशहरा मेला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक श्रीराम लीला दशहरा मेला कार्य्रकम का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार की आरती कर मन्त्रो उपचार के साथ पूरे विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।
नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा जैन उप जिलाधिकारी प्यारेलाल मोरया ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन वृन्दारक नाथ मिश्र ने किया। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक व मेला प्रभारी आशीष यादव ने श्रद्धालुओं से सात दिवसीय रामलीला कार्य्रकम होगे। इस मौकेपर राजकुमार जैन सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ शुक्ला, दीपक शुक्ला, गोल्डी शुक्ला, विशाल गुप्ता, विवेक अवस्थी, कार्यकारणी सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।




