उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

धूमधाम से मना बीजेपी नेता राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन

धूमधाम से मना बीजेपी नेता राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन

समग्र चेतना लखनऊ

लखनऊ। सरोजिनी नगर के हरौनी गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर उनके हरौनी स्थित आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन मनाने के लिए सैकड़ो की तादाद में क्षेत्रवासी, ग्राम प्रधान व तमाम भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बृजेश सिंह डब्बू , प्रधान अर्जुन लोधी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा चंदर सिंह राठौर, जिला प्रतिनिधि भाजपा जितेन्द्र सिंह पिंकू,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अतुल कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी नगर सुनील कुमार रावत, पारख महासंघ के विधान सभा अध्यक्ष विरेंद्र रावत व पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर बीजेपी नेता को बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button
Close