लोकतंत्र की असली ताकत है मीडिया..ओम प्रकाश शुक्ला

लोकतंत्र की असली ताकत है मीडिया..ओम प्रकाश शुक्ला
मोहनलालगंज ब्लाक में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ।मोहनलालगंज ब्लाक में सोमवार को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व समाजसेवी अभिषेक शुक्ला व बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के पत्रकारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहें।
ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ही नहीं, बल्कि समाज की आवाज हैं।
उनकी निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी से ही आम जनमानस की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैं।समाजसेवी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने के साथ-साथ विकास की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। पत्रकारों के सहयोग से ही विकास कार्यों में पारदर्शिता आती है और जनहित के मुद्दे प्रमुखता से सामने आते हैं।
सम्मानित पत्रकारों ने भी ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में निष्पक्ष पत्रकारिता जारी रखने का संकल्प लिया।इस मौके पर अभिषेक शुक्ला,करन शुक्ला,अनुराग शुक्ला,अर्जुन शुक्ला,देवांश शुक्ला मौजूद रहें।




