उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसीसमग्र समाचार

आजमगढ़ : 1316 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

आजमगढ़ : 1316 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद- आजमगढ़ जिले में निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष के 170 व सभासद के 1146 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कुल 1316 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। देर शाम तक तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में मतदान कार्मिक इन्हें जमा कराते रहे।

तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में मतदान सकुशल संपन्न हो गया। कुल 1064 मतपेटिकाएं वितरित की गई थी। जिसमें मतदाताओं के भाग्य को कैद किया गया है। मतदान होने के बाद नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की मतदान पार्टी डीएवी डिग्री कालेज पहुंची। वहीं नगर पालिका मुबारकपुर व नगर पंचायत जहानागंज बाजार की मतदान पार्टी डीएवी इंटर कालेज में आकर पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाओं को जमा किया।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बिलरियागंज व नगर पंचायत अजमतगढ़, महाराजगंज व जीयनपुर की मतपेटिकाएं सगड़ी तहसील में जमा हुईं। वहीं नगर पंचायत निजामाबाद व सरायमीर की मतपेटिका निजामाबाद तहसील में जमा हुआ। फूलपुर तहसील में नगर पंचायत फूलपुर व माहुल की मतपेटिकाएं जमा हुईं। इसी प्रकार लालगंज तहसील में नगर पंचायत कटघर लालगंज और मेंहनर तहसील में नगर पंचायत मेंहनगर की मतपेटिका जमा हुईं। वहीं बूढ़नपुर तहसील में नगर पंचायत अतरौलिया व बूढ़नपुर की मतपेटिका जमा हुईं।

मार्टीनगंज तहसील में नगर पंचायत मार्टीनगंज और बूढ़नपुर तहसील में नगर पंचायत अतरौलिया व बूढ़नपुर की मतपेटिका जमा हुईं। सुरक्षा के लिए यहां सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा में यहां पर जवानों को भी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close