बेटियां को आत्मनिर्भर बनाना डा0 राजेश्वर सिंह की पहली प्राथमिकता : नेहा सिंह

बेटियां को आत्मनिर्भर बनाना डा0 राजेश्वर सिंह की पहली प्राथमिकता : नेहा सिंह
निसबड के द्वारा आयोजित सिलाई प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को वितरित किये गये प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। समाजसेवी नेहा सिंह ने कहा कि विधायक डा0 राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने संकल्प लिया गया है। इस संकल्प में बेटियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
सुश्री नेहा सिंह शनिवार को सरोजनीनगर की देवलोक कालोनी स्थित सहयोग परिवार परिसर में भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रायोजन से राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) द्वारा आयोजित अपस्किलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के दौरान उन्हें सम्बोधित कर रही थी।
इस मौके पर विधायक डा0 राजेश्वर सिंह टीम की सदस्य शिविता गोयल ने कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने। वह अपने पैरों पर खडे होकर अपनी जीविका खुद चलाये यही हमारे विधायक का सपना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उनके द्वारा सरोजनीनगर क्षेत्र में सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद डा0 राजेश्वर सिंह टीम के सदस्य आनन्द जोशी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। जिनके माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाये जाने की योजना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रधान संघ सरोजनीनगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज ने श्रवण कुमार की कहानी सुनी है। लेकिन विधायक डा0 राजेश्वर सिंह श्रवण कुमार बनकर सरोजनीनगर क्षेत्र की जनता को तीर्थ यात्राएं करा रहे है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मेधावियों को साइकिल, बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देकर वह अपना फर्ज पूरा कर रहे है। इससे पहले कार्यक्रम में बोलते हुए खुशालगंज मंडल महामंत्री मीनू शर्मा कहा कि डा0 राजेश्वर भइया द्वारा महिलओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना किया जाना महिला वर्ग पर उपकार किया जाना है।
सहयोग परिवार के अध्यक्ष राज किशोर पासी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षण मीनू शर्मा, शशिकला, रेनू सिंह व पूजा गौतम मौजूद रही।



