मोहनलालगंज विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूहों से किया संवाद

मोहनलालगंज विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूहों से किया संवाद
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य रहे मौजूद
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। राजधानी के विकासखंड मोहनलालगंज परिसर में बुधवार को नारी शक्ति बंधन अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूह की वीडियो से ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य रहे। नारी शक्ति बंधन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन के उद्घाटन के बाद सबसे पहला कानून नारी शक्ति बंधन अधिनियम बनाया। एक करोड़ 20 लाख महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़ी हैं।
डिप्टी सीएम ने सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि होली और दीपावली पर महिलाओं को फ्री सिलेंडर दिया जाता है इसके लिए पहले आपको सिलेंडर लेना होगा फिर वह पैसा आपके खाते में आएगा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनावी बिल्कुल बच चुका है कार्यक्रम में मौजूद सभी से नमो ऐप डाउनलोड करने की अपील की। कार्यक्रम में आई कुछ महिलाओं ने जीत भी सुनाएं वहीं डिप्टी सीएम ने दीदी से पूछने पर उसने बताया वह भी समूह में है और दूसरे ब्लॉक में उसकी बेटी भी समूह की दीदी है।
लक्ष्मी महिला समूह की कुशमा ने बताया वह समूह की कोषाध्यक्ष है एक अन्य समूह की दीदी ने बताया वह मशरूम की खेती करती हैं जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है। कार्यक्रम में गोसाईगंज ब्लॉक से शामिल होने वाली समूह की दीदी ने बताया कि उसका पेमेंट अभी तक भुगतान नहीं किया गया है जिस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तत्काल वीडियो गोसाईगंज को भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके बाद पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सभी ने बड़ी स्क्रीन पर देखा और सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे सत्यम् भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरू पांडे विधानसभा संयोजक शंभू नाथ पांडे प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू निगोहा मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला प्रधान अभय दीक्षित प्रधान सूर्यकुमार द्विवेदी सेम बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।




