Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

स्नातक एमएलसी का पवई ब्लॉक में हुआ दौरा

 

स्नातक एमएलसी का पवई ब्लॉक में हुआ दौरा

आजमगढ़। जिले के पवई ब्लॉक के सभागार में स्नातक एमएलसी डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया गोरखपुर और अयोध्या से लगातार विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद आजमगढ़ दौरे पर आए हुए डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं के पवई ब्लॉक के सभागार में स्वागत किया गया और कुछ कार्यक्रम भी रखा गया।

सबसे पहले आने के बाद भाजपा संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर धूप दीप जलाकर उनका ध्यान पूर्वक स्मरण किय गया।बुद्धिजीवी और युवा वर्ग मौके पर उपस्थित रहे सभी लोगों के द्वारा जनता की समस्याओं को अवगत कराया गया पवई भाजपा मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव ने पवई से कलान रोड और माहुल से फूलपुर तक के रोड का निर्माण कराने के संबंध में एमएलसी को ज्ञापन दिया।

यहां पर बिजली की व्यवस्था को ठीक कराने के संबंध में जानकारियां उनको को दी गई इस मौके पर डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि एमएलसी कमलाकांत सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद सिंह जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल शिक्षक नेता दिनेश सिंह और महेंद्र प्रताप त्यागी सहित मंडल के सभी मोर्चेा के अध्यक्ष मंत्री एवं पदाधिकारी और जिला कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह सहित सभी सदस्य इसमें उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close