उत्तर प्रदेशखेललखनऊसमग्र समाचार
ऊचवा आश्रम मार्ग पर दलदल, जिम्मेदार कौन ?

मोहम्मदी। विकासखंड मोहम्मदी के ग्राम पंचायत दिलावरपुर के मजरा शिवनगरा गांव में पौराणिक धाम ऊंचवा आश्रम जाने के लिए लोगों को दलदल से गुजरना पड़ता है। सावन मास में श्रद्धालु आश्रम के लिए निकलते हैं तो उनको मजरा शिवनगरा गांव में दलदल से गुजरना पड़ता है।
इसका मुख्य कारण नाली ना होना है। ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें भी ग्राम सचिव पर की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। वहीं शासन स्तर से बड़े बड़े आदेश कागजों तक ही सीमित रहते हैं। उन आदेशों का कोई भी असर जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई देता है।




