उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

एलसीडी से ग्रामीणों को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

एलसीडी से ग्रामीणों को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज, लखनऊ। ब्लाक मोहनलालगंज क्षेत्र के भगवानपुर व परेहटा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पशु चिकित्सा, आंगनबाड़ी, कृषि केंद्र समेत कई स्टाल लगाये गए।

शनिवार को भगवानपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला (विंधेश्वरी) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मौजूद ग्रामीणों को योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

वहीं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को एलसीडी में दिखाया गया, पशु चिकित्सा, आंगनवाड़ी, कृषि केंद्र समेत कई स्टाल लगायें गए जिसमे पहुंचे पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां बांटी गई साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों के पालन पोषण की जानकारी दी गई। वहीं पहुंचे सैकड़ों बुजुर्ग व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल ने आयुष्मान कार्ड, मनरेगा श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीप जलाकर पूजा – अर्चना करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पाण्डेय (धीरू), ग्राम प्रधान भगवानपुर कुसुम लता, निगोहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपई, एडीओ (कोआपरेटिव) प्रदीप कुमार यादव, राम कृष्ण सोनी, सत्य प्रकाश सोनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद साहू, मोहम्मद अब्दुल्ला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close