उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

लालपुर में सरकारी व देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा

(राजस्व टीम व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया अवैध निर्माण कार्य)

मोहनलालगंज। निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव में सरकारी तथा देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर बुधवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी व देवस्थान की जमीन पर कब्जा करते हुए छोटी-छोटी दीवारें खड़ी कर दी गई थीं। इसके साथ ही वहां चौड़ा रास्ता बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया था।

राजस्व टीम और पुलिस बल ने जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। टीम ने कब्जा कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले लालपुर गांव के कुछ जागरूक ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर खाद गड्ढों, देवस्थान और नहर पटरी की भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए फोटो व वीडियो वायरल किए थे। इसी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की।

मौके पर मौजूद लेखपाल अशोक वर्मा ने बताया कि जांच में खाद गड्ढे और देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। कब्जाधारकों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Close