लखनऊ में JEE Main 2026 का परचम: ग्रैविटी क्लासेज़ के ओजस सिंघल बने सिटी टॉपर

लखनऊ, JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैविटी क्लासेज़ के छात्र ओजस सिंघल ने 99.973 पर्सेंटाइल प्राप्त कर लखनऊ में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस वर्ष आयोजित JEE Main में देशभर से लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा के इस माहौल में लखनऊ के 500 से अधिक छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया, जिनमें ओजस सिंघल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
ओजस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ग्रैविटी क्लासेज़ के शिक्षकों को दिया। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और उन्होंने शुरुआत से ही ओजस को प्रेरित एवं मार्गदर्शन दिया।
ओजस का सपना देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Technology Delhi में कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश लेकर तकनीकी क्षेत्र में देश के लिए योगदान देने का है। वर्तमान में उन्होंने JEE Advanced की तैयारी शुरू कर दी है और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अगले लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।
ओजस की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और शिक्षकों में, बल्कि पूरे लखनऊ शहर में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।




