उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

विन्ध्यवासिनी सेवा आश्रम पर हुआ माता का भव्य जागरण

सैकड़ों भक्तो ने लिया माता के भजनों का आनंद

लखनऊ। विन्ध्याचल में विगत वर्षों की भांति इस बार भी माँ शेरावाली के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमे माता के भजनों को सुनकर भक्त भी मस्त हो गए।

मोहनलालगंज लखनऊ के ब्लॉक प्रमुख व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ” विन्धेश्वरी के विन्ध्याचल धाम में विन्ध्यवासिनी सेवा आश्रम पर मां विन्ध्यवासिनी माता का भव्य जागरण हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित किया गया। इस जागरण में भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी शामिल हुए और माता रानी के जागरण का आनंद लिया।

वहीं श्रोता भी मां के जागरण को सुनकर भक्तिरस से सराबोर हो गये। माता के इस जागरण में भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया।माता के इस जागरण में भक्त भी खूब झूमे और नांचे वहीं रविवार को विन्ध्यवासिनी परिवार की ओर से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र प्रकाश शुक्ला ” विन्धेश्वरी, विन्ध्यवासिनी धाम के मुख्य पुजारी श्री शिव जी महाराज ” श्रृंगारिया, टी सी रीज के गायक अविनाश मधुर, विधायक मिर्जापुर रत्नाकर मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
Close