उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

इंटरलॉकिंग रोड व आरो वाटर का उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला व साधन सहकारी बैंक के चेयरमैन विरेंद्र प्रताप सिंह ने किया ग्राम पंचायत सलेमपुर अचाका व समेसी में इंटरलॉकिंग रोड व आरो वाटर का उद्घाटन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक से ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी जब से ब्लॉक प्रमुख हुए हैं तब से उन्होंने विकास की ऐसी गंगा बहाई है कि हर एक गांव में कोई ना कोई कार्य करके लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने या समझा है कि जीवन जीने के लिए पानी कितना जरूरी है गरीब लोगों को स्वच्छ पानी और ठंडा पानी नहीं मिल पाता है इसी कमी को दूर करने के लिए ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने ज्यादातर गांव में ठंडा वाटर कूलर लगाया है जिससे वहां के लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिल रहा है। उनका उद्देश्य है कि हर गांव में एक वाटर कूलर लगाना है। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को सम्मान दिया है ऐसा आज कोई भी गांव नहीं होगा जिसमें ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने विकास ना किया हो। भविष्य में यदि ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी को इससे भी ऊंचा पद प्राप्त हुआ तो उन्होंने कसम खाई है कि मैं ऐसा विकास करूंगा कि आने वाले समय में लोग विकास क्या होता है इसके बारे में जाने मेरा यह परम धर्म है कि सबका साथ सबका विकास हो। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सलेमपुर अचाका व समेसी में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला विन्धेश्वरी व साधन सहकारी बैंक के चेयरमैन विरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दो इंटरलॉकिंग रोड व एक आरो वॉटर का उद्घाटन किया। गांव के लोगों को कहना है कि ब्लॉक प्रमुख तो बहुत हुए हैं पर ऐसा ब्लॉक प्रमुख हमने पहली बार देखा है। उद्घाटन कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अशोक यादव, कुमार गौरव,छतौनी प्रधान भानु शंकर, पूर्व प्रधान दिलीप रावत, करन शुक्ला बिंदेश्वरी अभिषेक शुक्ला बिंदेश्वरी, राजेश पांडे विनोद साहू गोविंद तिवारी व रजनीश दुबे मौजूद रहे।
विकासखंड मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत समेसी में सघन सहकारी समिति और राम बक्स खेड़ा में आरो वाटर व रसूलपुर में इंटरलॉकिंग रोड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों तक पक्के संपर्क मार्गों का जाल बिछाया जा चुका है इसके साथ ही जनहित से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है। स्वच्छ पेयजल प्रकाश व्यवस्था जल निकासी की दिशा में क्षेत्र पंचायत की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताया और उन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर विनोद साहू, जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभापति वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान समेसी अशोक और सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close