सपा सरकार में गुंडे मवालियों को दिया जाता था सरंक्षण- बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सीमा राजू जैन के समर्थन में की जनसभा
बिसवां/सीतापुर। इस बार जाति धर्म से ऊपर उठकर निकाय चुनाव में आप सभी मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करना है। हमे व्यक्तिगत नाराजगी नहीं देखनी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी व देश के प्रधानमंत्री मोदी के हाथो को मजबूत करने के लिए विकास के पहिये को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्यशी को जिताने का काम् करना है। यह बाते प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिसवां में भाजपा की प्रत्याशी सीमा जैन के पक्ष में रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार भाजपा सभी सीटों पर परचम लहराएगी।
उन्होंने सपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे तथा मवालियों को सरंक्षण देने का काम किया गया है। वर्ष २०१२से २०१७ तक प्रदेश् में एक हजार से अधिक दंगे हुए थे। भाजपा ने प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश तथा केंद्र की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने पचहत्तर वर्षाे तक और गरीब् बनाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने गरीबो को पक्की छ्त देने के साथ् ही शौचालय निशुल्क स्वास्थ्य शिक्षा निशुल्क गैस कनेक्शन किसान् सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ सीधे गरीबो को देने का काम किया है।
उन्होंने कहा है कि देश में१३ मेडिकल कालेज् थे अब सरकार इन्हे बढाकर ६५ मेडिकल कालेज खोलने का काम् कर रही है। उन्होंने कोरौना कल का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इस महामारी पर नियन्तरण ही नई किया वरन् लोगो को निःशुल्क वैकशीन लगवाने का काम किया साथ ही दुनिया के ११० देशो में वैक्शीन देकर लोगो की जान ही नहीं बचाई वरण वसुधैव कुतुब्कम् को चरिततार्थ् किया। उन्होंने कहा कि हम औड़ोगिक क्रांति लाने में आगे बढ़ रहे है और बेहतर अर्थ व्यवस्था में भारत दुनिया में पांचवे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में सबसे अग्रणी प्रदेश् होगा। उपमुख्यमंत्री का स्वागत सांसद राजेश वर्मा, विधायक निर्मल वर्मा, सीमा जैन, राजू जैन ने किया। मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एमएलसी पवन सिंह, कंचन प्रभा पांडये, राम निवास यादव, शिवकिशोर दीक्षित, पंकज गुप्ता, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वृंदारख नाथ मिश्रा ने किया।



