उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

हिंदू जागरण मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

राहुल तिवारी

लखनऊ। हिंदू जागरण मंच लखनऊ जिला संयोजक सूर्यभान विश्वकर्मा शांडिल्य के नेतृत्व में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं अमृत महोत्सव पर स्कूटर इंडिया गौरी स्थित छठ पूजा स्थल पर भारत माता का पूजन विधि विधान से कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता तिरंगा ध्वज के साथ यात्रा में शामिल हुए और सुभाष चौक परिवर्तन चौक पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला सह संयोजक घनश्याम ति, सन्तोष सिंह, भूमि संरक्षण प्रमुख दिनेश सिंह सोनू, जिला प्रचार प्रमुख सन्तोष सिंह, युवा मोर्चा प्रमुख जिला हिन्दू जागरण मंच धर्मेन्द्र सिंह चौहान, आर्थिक प्रमुख सुरेश कन्नौजिया, संजय गुप्ता , भाजपा कार्यकर्ता संदीप कुमार सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close