उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

हवाई यात्रियों को लाने-ले जाने वाली बस में मिला 98.41 लाख का सोना

हवाई यात्रियों को लाने-ले जाने वाली बस में मिला 98.41 लाख का सोना

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। चौधरी सिंह अन्तर्रांष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को रनवे से आगमन हाल तक हवाई यात्रियों छोड़ने वाले बस की जांच के दौरान तकरीबन एक करोड का सोना बरामद हुआ। यात्रियों को सूचना दिये जाने के बाद भी किसी यात्री ने इस लावारिश सोने को अपना नही बताया। सोने को जब्त कर अधिकारी मामले की छानबीन में जुटी है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को शारजाह से आने वाली इण्डियो एयरलाइंस की उड़ान (6ई-1424) सुबह सात बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पहुंची। इस उड़ान के यात्रियों को रनवे से आगमन हाल तक बस द्वारा लाया गया। यात्रियों को छोड़ने के बाद अधिकारियों ने बस की जांच की तो उन्हें बस की एक सीट के नीचे 1533 ग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 98.41 लाख बताई जा रही है।

इस दौरान अधिकारियों ने यात्रियों के बीच इस सोने की जानकारी दी। लेकिन किसी यात्री ने इस सोने को अपना नही बताया। यही नही बस से सोना बरामद होने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कस्टम अधिकारियों ने सभी यात्रियों से इस सोने की जानकारी की। लेकिन सभी यात्रियों ने सोने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। यात्रियों द्वारा सोने को अपना नही बताने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इस सोने को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
Close