वर्षों से कांग्रेस में जान फूंक रहे डॉ. हरिनाथ उपाध्याय

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी विधानसभा में कांग्रेस में लगभग कई वर्षों से जान फूंक रहे डा हरिनाथ उपाध्याय विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी से पार्टी के प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं। डॉ. उपाध्याय गरीबों मजदूरों नौजवान छात्रों की बात लगातार क्षेत्र में उठा रहे हैं और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।
डॉ उपाध्याय तेजस्वी ओजस्वी भाषणों से पहचाने जाते हैं वह लगभग कई वर्षों से मोहम्मदी नगर का कॉलेज जेपी इंटर कालेज में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उन्हें कब हरी झंडी देगी।
आज मोहम्मदी खीरी में आज दिनांक 28 दिसंबर 2021 को मोहम्मदी नगर में कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के इतिहास और योगदान के बारे में अवगत कराया और इस स्थापना दिवस को महत्वपूर्ण बनाने के लिए तन ,मन और धन से लग जाने के लिए प्रेरित किया।
साल 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व एवं निर्देशन में बन सके इस मौके पर नगर अध्यक्ष बलराम वरूण कांग्रेस पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूम धाम से एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाया गया हरिनाथ उपाध्याय जी मोहम्मद आरिफ ,कल्लू मिश्र , प्रद्दुम्न मिश्रा ,बलराम वरुण , मौके पर मौजूद रहे ।




