उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

अब एलईडी में तब्दील होगी सूचना में लगी होल्डिंग

डॉ सुयश नारायण
Dr. Suyash Narayan Mishra

लखनऊ। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने मंगलवार को सूचना परिसर के बाहर लगी होल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचना के प्रचार-प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक हो गया है। एलईडी होल्डिंग पारंपरिक होल्डिंग की तुलना में अधिक आकर्षक और प्रभावी होती हैं, इसलिए परिसर में लगी सामान्य होल्डिंग को चरणबद्ध तरीके से एलईडी होल्डिंग में बदला जाए।

उन्होंने कहा कि एलईडी होल्डिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को अधिक स्पष्ट और आकर्षक ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है। इससे कम समय में अधिक लोगों तक सूचना का प्रसार संभव होगा और विभाग की गतिविधियों को भी बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया जा सकेगा।

 

पहले भी विशाल सिंह ने किया था नवाचार

गौरतलब है कि सूचना निदेशक बनने के बाद से ही विशाल सिंह विभाग में कई नवाचार कर चुके हैं। वह नई तकनीकों के प्रयोग और प्रशासनिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के पहचान पत्र में भी बदलाव कराया है। अब इन कार्डों में बारकोड लगाया गया है, जिससे पहचान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय हो गई है तथा डुप्लीकेट कार्ड बनने की संभावना भी लगभग समाप्त हो गई है।

पत्रकारों के लिए बारकोड युक्त कार्ड दूरदर्शी पहल

सरोजनीनगर के पहाड़पुर गांव में सचिव द्वारा इन्टरलाकिंग लगवाने में भी किया गया भ्रष्टाचार https://samagrachetna.com/sachiv/

डिजिटल युग में जब हर क्षेत्र तकनीक के सहारे अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे में पत्रकारों के लिए बारकोड युक्त मान्यता कार्ड एक दूरदर्शी पहल मानी जा रही है। इस व्यवस्था से पहचान प्रक्रिया सरल और विश्वसनीय बनेगी तथा बार-बार अपनी पहचान स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Oplus_131106

Related Articles

Back to top button
Close