Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

भारत की खेल प्रतिभाएं दुनिया में लहरा रही जीत का परचम:डाॅ दिनेश शर्मा

भारत की खेल प्रतिभाएं दुनिया में लहरा रही जीत का परचम:डाॅ दिनेश शर्मा

मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव-2025 के पंजीकरण अभियान का राज्यसभा सांसद डाॅ दिनेश शर्मा ने किया शुभारम्भ

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव-2025 में खिलाड़ियो के पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ०दिनेश शर्मा ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व पूर्व मंत्री मोहसीन रजा,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत की मौजूदगी में पंजीकरण काउंटर का फीता काटकर किया।जिसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज के सत्य शिव रिसार्ट में किया गया।मुख्य अतिथि डाॅ०दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की खेल प्रतिभाएं आज हर प्रकार के खेल में जीत का परचम लहरा रही हैं। गांव की चौपालें खेल प्रतिभाओं का असल केन्द्र हैं।गांव से निकली प्रतिभाएं खेलों में पदक हासिल कर दुनिया अचंभित कर रही हैं। इन खेलों में गांव से लेकर ब्लाक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये खेल महोत्सव हर देशवासी के लिए आयोजित किए जा रहे है तथा इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। इस महोत्सव से युवाओं में खेल भावना के विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता भी विकसित होगी। सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वस्थ भारत का निर्माण करने का है। उन्होंने इस मौके पर खिलाडियों को शपथ भी दिलाई।पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा की खिलाडी वह होता है जिसके लिए राष्ट्र प्रथम होता है और वह राष्ट्र के सम्मान के लिए खेलता है। खेल में हार जीत लगी रहती है।

हार जहां सबक देती है वहीं जीत से भविष्य के लिए नया उत्साह मिलता है। श्री कौशल किशोर ने खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने की सलाह दी।पूर्व मंत्री मोहसीन रजा ने कहा मोदी सरकार प्रतिभाओ को तराशने और उन्हे सुविधाएं उपलब्ध कराने में संसाधनो का प्रयोग कर रही है।इसका परिणाम है हमारे देश के खिलाड़ी मेडल जीतने का रिकार्ड बना रहे है।

क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने अतिथियो को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया।
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया सांसद खेल प्रतियोगिता में 29अगस्त से 17सितम्बर तक खिलाड़ियो का पंजीकरण किया जायेगा।

पहले दिन 25गांव के खिलाड़ियो ने पंजीकरण कराया।इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा,पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी,जिला सहकारी बैंक लखनऊ के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र दीक्षित,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,
भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे,सर्वेश पांडे,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,प्रधान अभय कान्त दीक्षित समेत काफी संख्या में भाजपा नेताओ समेत छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close