कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, कृषि कानूनों पर बोला हमला

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती महंगाई कानून व्यवस्था व तीनों कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरोजनीनगर विधानसभा के लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे से एकत्र होकर क्षेत्र में पैदल मार्च कर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
अभियान की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है हर तरफ लूट,हत्या,बलात्कार आम बात हो गई। महगाई से आम जन मानस का जीना मुहाल हो गया है। दमनकारी तीनों कृषि कानूनों को तुरंत निरस्त कर इस सरकार को नैतिक आधार पर इस्तीफा देते हुए गद्दी छोड़ना चाहिए।
कांग्रेसी नेता उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता एवं सरोजनीनगर विधानसभाक्षेत्र से काग्रेस की टिकट से प्रबल दावेदार सुनील दुबे ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी एक बड़ा सवाल है।प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े बड़े दावो के बाद भी प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।बढ़ती बिजली दरों से आम जन मानस व किसान परेशान है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सेवादल प्रमोद पांडे, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धकी,शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, राहुल अवस्थी, आशीष मिश्रा, अनुराग शुक्ला, श्याम सिंह, एस के द्विवेदी, सरिता शुक्ला, सुमन मिश्रा,रुपाली सावंत, नीलम सिंह, अर्जुन राय, राम लखन वर्मा, महेंद्र रावत, जीतेन्द्र रावत, मोहम्मद शकील, सचिन शिल्पकार मौजूद रहे।




