सुनील दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

लखनऊ! सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल दावेदार एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील दुबे के नेतृत्व में होटल प्रिकाडिली से आशियाना , एल डी ए कालोनी, सी एम एस कालेज बंगला बाजार होते हुए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इस प्रतिज्ञा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिज्ञा यात्रा में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुनील दुबे ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ के संकल्प के साथ निकाली गई। श्री दुबे ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं तब से देश व प्रदेश की जनता महगाई की मार झेल रही है ।साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खत्म हो गये हैं।

गरीब जनता त्रस्त है प्रदेश में जंगल राज है पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है प्रतिज्ञा यात्रा का समापन वापस होटल प्रिकाडिली पर हुआ। प्रतिज्ञा यात्रा में प्रमुख रूप से अवधेश तिवारी मंयक पांडे, अमित पांडे, अनुराग शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, प्रतीक सिंह, शुभम सिंह, अमर सिंह, दुर्गेश सैनी, मनोज पांडे, दीपक मिश्रा, ऐश्वर्या दुबे, शुभांग, बंशी लाल लोधी, अवधेश दुबे, योगेन्द्र दुबे, संजय द्विवेदी, , विशाल द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अभिनव मिश्रा, राहुल अवस्थी दिलप्रीत सिंह, मोनू पांडे, अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




