उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीडीओ ने हस्तनिर्मित वस्तुएं खरीदकर महिलाओं को किया प्रोत्साहित

  • विकास भवन के सामने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हस्तनिर्मित दीपक व धूपबत्ती

सीतापुर। स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीपावली में प्रयोग होने वाली हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने धूपबत्ती जलाकर किया। सीडीओ ने समूह की महिलाओं से हस्तनिर्मित मोमबत्ती, गोबर से निर्मित दीपक, धूप बत्ती व मच्छर भगाने वाली धूपबत्ती खरीदकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। दीपावली का त्योहार आ रहा है। जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विकास भवन के समक्ष हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए।

जिसमें शक्ति प्रेरणा समूह व जय रविदास महिला समूह ने हस्तनिर्मित मोम बत्ती तथा ज्योति महिला समूह बिसवां ने गोबर से निर्मित दिए, मच्छर भगाने वाली धूपबत्ती व पूजा में प्रयोग करने वाली धूप की बिक्री की। स्टाल का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने दीपक जालकर किया। इस दौरान सीडीओ ने करीब चार हजार की हस्तनिर्मित सामग्री खरीद कर स्वयं सहायता की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सीडीओ ने सभी से अपील की कि चाइनीज वस्तुएं छोड़कर हस्तनिर्मित वस्तुएं खरीदे जिससे हमारे घर की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समेत विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे।

गौविज्ञान केन्द्र से मंगाया पाउडर
ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मच्छर भगाने वाली धूप बत्ती गोबर से बनी है इसमें गौ विज्ञान केन्द्र नागपुर से गूगल, चन्दन, शामरानी लूमड, लक्ष्मी आदि चीजों का इस्तेमाल किया गया है। महिलाओं ने बताया कि मच्छर भगाने वाली धूपबत्ती से का कोई साइड इफेक्ट नही है। मच्छर नही लगते है। महिलाओं ने गोबर से दिया, धूपबत्ती भी बनाई है।

Related Articles

Back to top button
Close