बीजेपी के पाले में वापस लौटता दिख रहा है ब्राह्मण वोट

देवेंद्र तिवारी व सुजय त्रिपाठी के समर्थन से मजबूत हुई सरोजनी नगर में बीजेपी की दावेदारी
राहुल तिवारी
https://www.facebook.com/Samagrachetnalive
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का मामला धीरे धीरे और भी रोमांचक होता जा रहा है, बीजेपी द्वारा यहां से प्रत्याशी बनाये गए पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह के जनसमर्थन ने अन्य दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। जानकारों का कहना है कि जो ब्राह्मण वोट पहले बीजेपी से खिसकता दिख रहा था वह किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू व पूर्व मंत्री सुजय त्रिपाठी के समर्थन से दुगनी क्षमता से वापस लौटता दिख रहा है।

किसान नेता देवेंद्र तिवारी व पूर्व मंत्री सुजय त्रिपाठी ने शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क कर वोट मांगे और लोगो से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। सरोजनीनगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में शनिवार को सरोजनी नगर एवं बंथरा क्षेत्र में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुजय कुमार त्रिपाठी व भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंस राज) ने भ्रमण कर राजेश्वर सिंह को भारी मतों से विजय बनाने के लिए क्षेत्रीय जनमानस से अपील की। ऐसा माना जाता है कि किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी रिंकू का सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों व किसानों में खासा दबदबा है और उनके बीजेपी को समर्थन करने से सरोजनीनगर में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत हुई है।




