उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की जनसभा 22 जून को

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देशभर के हर लोकसभा क्षेत्र में करीब 20,000 से अधिक की जनसभा आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रही है। इसी के तहत आजमगढ़ जिले के शहर से लगे करतालपुर स्थित एक मैदान में 22 जून को जनसभा होगी। जिसे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संबोधित करेंगे।

जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र और एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।

जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष होने पर पूरे देश में उपलब्धियों को बताने के लिए जनसभा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 22 जून सुबह 10 बजे जिले में भी जनसभा का आयोजन है।

Related Articles

Back to top button
Close