ब्लॉक प्रमुख से विकास पुरुष बनकर उभरे ओम प्रकाश शुक्ल

ब्लॉक प्रमुख से विकास पुरुष बनकर उभरे ओम प्रकाश शुक्ल
मोहनलालगंज की 77 ग्राम पंचायतों में बहा दी विकास की गंगा, एक बची शेष वो भी कार्ययोजना में शामिल
राहुल तिवारी/ समग्र चेतना
लखनऊ। राजधानी में 8 ब्लाक है लेकिन इन आठ ब्लाको में सबसे महत्वपूर्ण ब्लांक सिर्फ और सिर्फ मोहनलालगंज ब्लाक देखा जा सकता है जहां ब्लाक के हर गांव, तीर्थ स्थल, स्कूलों तक ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी द्वारा कराए गए विकास कार्य को बेहतर तबज्जों देते हुए चहुंओर विकास कार्य किया गया।
इतना ही नहीं विकास कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में यहां तक कि चर्चा है की शाय़द इतना विकास तो क्षेत्रीय विधायक ने नहीं किया हो। शायद यही वजह है कि आज ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी को मोहनलालगंज की जनता द्वारा विकास पुरुष का नाम दे दिया गया है।
वैसे तो लखनऊ में तो 8 ब्लाक है लेकिन इन ब्लाक में वहां के प्रमुखों द्वारा शायद क्षेत्र के कुछ चन्द्र स्थानीय नेताओं के इशारों पर उतना ही विकास किया गया जहां इन नेताओं ने ब्लाक प्रमुख से कहा और इन ब्लाक प्रमुखों द्वारा अगर सड़क खंड़ज्जा बनवाया भी गया तो वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। लेकिन स्वच्छ और बेहतर छवि की पहचान रखने वाले बेहद सरल स्वभाव व जनता को देवतुल्य मानने वाले मोहनलालगंज ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला पर मोहनलालगंज ब्लाक की जनता द्वारा न तो कोई आरोप लगा और न विकास कार्य में ही कोई भ्रष्टाचार की शिकायत हुई। ऐसे विकास पुरुष ओमप्रकाश शुक्ला ने मोहनलालगंज ब्लाक में नाली, सड़क, खंड़ज्जा, स्कूलों में व देवस्थानों में बच्चों व दर्शनार्थीयो के लिए बेहतर शुद्ध व ठंडा शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर, गांव गांव तक देवस्थानों तक सौर ऊर्जा लाइट इन्टरलाकिंग रोड लगवाकर गांवों को रोशन किया।
मोहनलालगंज ब्लाक में जब ब्लाक प्रमुख का चुनाव का बिगुल बजा तो तमाम पार्टियों के नेता चुनाव मैदान में उतरे करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन वही अपने आप में अलग पहचान रखने वाले ईमानदार व भाजपा के कर्मठ व जुझारू नेता ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी ने सिर्फ गांव गांव जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वोट देने की अपील की। उन्होंने बेहद अच्छा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यही वजह है कि मोहनलालगंज ब्लाक की जनता आज भी यही मानती है कि अगर सामान्य सीट आयेगी तो ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी फिर से ब्लांक प्रमुख बनेंगे।
*यूं ही नहीं जाने जाते हैं ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला*
विकास पुरुष अगर ऐसे ही जनप्रतिनिधि हो तो शायद कुछ भी विकास से अछूता नहीं रहेगा।
*मोहनलालगंज में हुआ विकास:*
मोहनलालगंज ब्लाक में 78 ग्राम पंचायतों में 77 ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, इन्टरलाकिंग, बच्चों व दर्शनार्थीयो के ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर, हर गांव मन्दिर स्कूलों व ग्रामीणों के लिए रोशनी के लिए सौर ऊर्जा लाइट लगवाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा विकास कार्य के बजट को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया।
ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने 78 में 77 ग्राम पंचायतों में काम कराकर लोगों को यह दिखाया कि विकास अगर किया जाता है तो ऐसे ओमप्रकाश शुक्ला बिन्धेश्वरी कहा कि एक ग्राम सभा गोविंदपुर शेष बची है उसको भी कार्ययोजना में ले लिया गया है और वहां भी जो विकास कार्य होना है जल्द ही हो जायेगा ब्लाक प्रमुख स्वयं एक धार्मिक व सात्विक विचारों में विश्वास रखते हैं और मां विंध्यवासिनी के परम सेवक है। चैत्र व क्वार के नवरात्रि में अपने निजी मां विंध्यवासिनी सेवा आश्रम में नवरात्रि की शुरुआत से पूर्णिमा तक 15दिन भंडारे का आयोजन करते हैं। जिसमें सुबह शाम मां विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं के रूकने की व्यवस्था भी सेवा आश्रम में ही है।




