उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का हुआ जोरदार स्वागत

सीतापुर। गोला विधानसभा चुनाव मे होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाते समय महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का सीतापुर में खैराबाद टोल प्लाजा पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय के नेतृत्व मे भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्षा के साथ उनकी प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा मिश्रा, अर्पण गुप्ता एवं अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा भी उपस्थित रहीं और सभी का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर महिला की जिला उपाध्यक्ष निधि सिंह, मंजू सिंह, युविका गुप्ता, महामंत्री लक्ष्मी पाण्डेय, रानी दीक्षित, दीपशिखा जायसवाल, सीमा कुमारी, मंडल अध्यक्ष कुसुम सिंह और ममता डोडेजा, मंडल महामंत्री मोनिका आनंद एवं मधु श्रीवास्तव, बबिता गुप्ता, अनीता जायसवाल सहित महिला मोर्चा की बहने भारी संख्या मे उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
Close