बीजेपी प्रत्याशी ने घर घर जाकर मांगा वोट

समग्र चेतना संवाददाता
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या-10, दूमदूमा एवं वार्ड संख्या-25, सददूपुर दक्षिणी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित चेयरमैन प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांगा गया। जनसंपर्क के दौरान दोनों वार्डों के लोगों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित चेयरमैन पद के प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह के प्रति जबरदस्त उत्साह एवं जुनून देखकर यह प्रतीत होता है कि इस बार नगर पालिका चुनाव चुनार में भाजपा की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा मिर्जापुर रविन्द्र नरायण सिंह ,भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित चेयरमैन प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह , मंडल अध्यक्ष भाजपा चुनार चंद्रहास गुप्ता , मंडल अध्यक्ष भाजपा नरायनपुर डॉ विजय सिंह पटेल ,मंडल महामंत्री भाजपा जमालपुर एवं वार्ड प्रभारी बहरामगंज पूर्वी चुनार जोशी पटेल, फूलगेन सिंह , राजेश पटेल , लक्ष्मी गुप्ता , अभिलाष राय , प्रेम सिंह पटेल ,वार्ड सभासद प्रत्यासी दूमदूमा रामवृक्ष पाल ,वार्ड सभासद प्रत्यासी सददूपुर दक्षिणी , राजकुमार गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, त्रिलोकी पटेल, सोती विश्वकर्मा , राजकुमारी विश्वकर्मा , मनीष गोंड , सुनील पटेल , एवं समस्त सम्मानित दोनों वार्डों के पदाधिकारी गण एवं समस्त सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




