उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार
देश की सेवा में तैनात सेना के जवान के बच्चे को नहीं मिल रहा स्कूल में प्रवेश

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ| देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहे भारतीय सेना के सूबेदार अंतिम कुमार सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात हुए है ।। वहीं इनका परिवार जिसमें पत्नी,बेटी और बेटा लखनऊ के सरोजिनी नगर की हाइडल कॉलोनी में रहते हैं अपने मूल निवास में आने के बाद अपने बेटे अंश प्रताप सिंह के अपने घर के पास शांति नगर में स्थित स्कूल सेंट थॉमस कॉलेज में एडमिशन के लिए उनकी पत्नी पल्लवी सिंह कई बार स्कूल के चक्कर लगा चुकी है ।
स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें बार बार सीट खाली न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
अब सवाल ये है क्या देश की रक्षा हेतु अपनी जवानी देने वाले देश के जवान को अपने बच्चे को किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाने का अधिकार भी नहीं मिलेगा।




