सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पूर्व सीएम ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र-170 में पार्टी के बने संगठनात्मक ढाँचे तथा पोलिंग स्टेशनों के बूथों को अधिकाधिक मजबूती प्रदान करने के लिए रामप्रकाश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, लखनऊ को दो वर्ष बाद होने वाले विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर विधान सभा में भेजने की अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
इस सम्बन्ध में श्याम लाल पाल प्रदेशअध्यक्ष समाजवादी पार्टी, उ०प्र० लखनऊ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में सोमवार को नामित करने का एक पत्र जय सिंह जयन्त जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी लखनऊ को भेजने के साथ ही रामप्रकाश यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद, पूर्वसांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं प्रमुख नेताओं के साथ ही निजी सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को भी इस सम्बंध में अवगत करा दिया गया है।
सपा के युवानेता सतीश कुमार यादव ने विस्तार से बताया कि रामप्रकाश यादव एडवोकेट का समाजवादी पार्टी में विगत 26 वर्षो से सांसद व विधायक के चुनावों में राजनीतिक क्रियाकलापों में अपने को तन,मन और धन से वर्ष 1999 से समाजवादी पार्टी में समर्पित कर, सिंचित करते रहें है। के०के०सी० महाविद्यालय के चुनाव में छात्र हितों की राजनीति करके वर्ष 2003-04 में छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ । वर्ष 2014-2020 तक समाजवादी लोहिया वाहनी में जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी हित में लगातार सेवा देने में अपनी अहम् भूमिका का निर्वहन कर निरन्तर जन सेवा करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के काफी नजदीकियां बनाकर, समय समय पर क्षेत्रीय सपा कार्यकताओं का सम्मान करते हुए, अपनी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रुप में स्थापित करते हुए पार्टी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता भी दी है। सरोजनी नगर विधान सभा के सांगठनिक ढाँचे को मजबूती प्रदान करने हेतु नामित करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।




